फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सुसाइड: वर्दी पहनने की थी तमन्ना, सुबह ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले

Mon, 19 Feb 2024 08:52 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। लेकिन रात में उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने युवती द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की ऐसी वजह बताई, जिसे जानकर हर  कोई हैरान है। 
 
विज्ञापन
तमन्ना फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। माता-पिता ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेने की जानकारी पुलिस को दी। वहीं युवती के तयेरे भाई ने मोहल्ले के कुछ युवकों की छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बीएससी प्रथम वर्ष की थी छात्रा
पुष्प विहार काॅलोनी में रहने वाले राम अवतार की बेटी तमन्ना (18) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। रविवार को उसे पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। युवती की मां पूरन देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह दोनों बेटों शिवम और आर्यन के साथ टीवी देख रही थीं। बेटी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसने फंदा से लटक कर जान दे दी।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक! परीक्षा निरस्त कराने के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र; FIR कराई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसियों पर गंभीर आरोप
रविवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के तयेरे भाई उमेश का आरोप है कि कुछ पड़ोसी युवक बहन को परेशान कर रहे थे। इससे वह तनाव में थी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि छात्रा को परेशान करने वाली बात परिजन ने पुलिस को नहीं बताई है। आत्महत्या की बात बताई है। कारणों का पता किया जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें