फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राजस्थान से पर्यटक लेकर आए टैक्सी चालक को बनाया बंधक, अपनी गाड़ी में घुमाया, मनमाने दाम पर कराई खरीदारी

Fri, 14 Apr 2023 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में गाइड और शोरूम मालिक ने राजस्थान से पर्यटक लेकर आए टैक्सी चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ आए पर्यटकों को अपनी गाड़ी में घुमाया। यही नहीं मनमाने दाम पर खरीदारी भी कराई। 
विज्ञापन
पर्यटन थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजस्थान से थाईलैंड के पर्यटकों को घुमाने आए टैक्सी चालक को लेनदेन के विवाद में गाइड और शोरूम संचालक ने बंधक बना लिया। उन्होंने पर्यटकों को अन्य स्थान पर घुमाने के साथ मनमाने दाम पर खरीदारी कराई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


जयपुर के शास्त्री नगर निवासी टैक्सी चालक रोहितास ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को जयपुर से थाईलैंड के कुछ पर्यटकों को आगरा घुमाने के लिए लेकर आया था। ताजमहल पर आकर उसकी मुलाकात गाइड पवन कुमार से हुई। उसने पर्यटकों को ताजमहल घुमाया। 

गाइड की मदद से बंधक बना लिया

इसी दौरान यूनिवर्सल जैम के शोरूम से एक गाड़ी आई। इसमें गाइड पर्यटकों को अपने साथ बैठाकर ले गया। उनको दूसरी जगह घुमाने के बाद मनमाने दामों में शॉपिंग भी कराई। वहीं, टैक्सी चालक को यूनिवर्सल जैम शोरूम के मालिक ने गाइड की मदद से बंधक बना लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगे। 

तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शोरूम संचालक ने आरोप लगाया कि टैक्सी कंपनी के मालिक ने 2019 में तीन लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बावजूद भी पर्यटक उनके पास नहीं भेजता है। पर्यटन थाना प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी ने बताया कि एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें