आगरा जीआरपी ने ट्रेनों में बेशकीमती सामान चोरी करने वाला सांसी गैंग का सरगना बलवान को पकड़ लिया। इसके पास 16 लाख से अधिक के गहने और नकदी जब्त किए हैं। ये फौजी बनकर यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर लोगाें के बैग पार करता था।
मथुरा जंक्शन से हुई गिरफ्तारी
जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि नवी मुंबई निवासी रहीश खान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पंजाब मेल से उसके गहने चोरी हो गए हैं। इस पर चार टीमें बनाईं। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सांसी गैंग के सरगना राेहतक हरियाणा निवासी बलवान उर्फ ऋषि को मथुरा जंक्शन से गहनों के साथ गिरफ्तार कर दिया। तलाशी में इसके पास 280 ग्राम सोने के आभूषण, 10150 रुपये नकद मिले। नकदी और गहनों की कीमत करीब 16.35 लाख रुपये है।