उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज होम में मैनपुरी से बरात लेकर दूल्हा पहुंचा। लेकिन जब लग्न-सगाई का समय आया तो पता चला कि दूल्हा गायब है। इसके बाद अफरातफरी मच गई। लड़का पक्ष दूल्हे की खोज को लेकर परेशान रहा तो वहीं लड़की पक्ष ने दहेज के लिए लड़के को जानबूझकर गायब कर देने की बात कही। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।