फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे भी होती है चोरी: शादी में नाचते हुए आए दो चोर, ले उड़े दूल्हे की मां का बैग, VIDEO हुआ वायरल

Fri, 24 Feb 2023 10:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दूल्हे की मां फोटो खिंचाने के लिए स्टेज पर गईं। बैग को एक टेबल पर एक रिश्तेदार के पास रख दिया। कुछ देर बाद आईं तो बैग चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
चोरी करने वाले संदिग्ध युवक का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां का बैग चोरी कर लिया गया। उसमें लिफाफे, गहने और रुपये रखे हुए थे। होटल में लगे कैमरों में एक किशोर और एक युवक नजर आए हैं। दोनों सूट और अच्छे कपड़े पहनकर शादी में शामिल हुए थे। नाचते हुए होटल में दाखिल हुए। मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन




सिकंदरा स्थित राम मोहन नगर निवासी भूमिक शर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह गुरुग्राम की कंपनी में तैनात हैं। 17 फरवरी को उनकी शादी थी। होटल होलीडे इन में समारोह था। भूमिक की मां अर्चना शर्मा ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन 10 बजे सभी लोग स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे। अर्चना के हाथ में बैग लगा हुआ था। इसमें शगुन के लिफाफे, दो तोले सोने के झुमके और एक लाख रुपये रखे हुए थे। वह फोटो खिंचाने के लिए स्टेज पर गईं। बैग को एक टेबल पर एक रिश्तेदार के पास रख दिया। कुछ देर बाद आईं तो बैग चोरी हो चुका था।

नजर बनाए था किशोर

परिजन ने होटल के कर्मचारियों को बैग चोरी की जानकारी दी। इस पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें नजर आया कि एक संदिग्ध किशोर शादी में घूम रहा है। वह सूट पहने हुआ है। उम्र 12 से 14 साल है। अर्चना के पास नजर बनाए था। एक संदिग्ध युवक भी नजर आया। वह अच्छे कपड़े पहनकर आया था। वारदात के बाद होटल से बाहर निकल जाते हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि संदिग्ध किशोर और युवक कैमरे में कैद हो गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें - Agra News: चाय पत्ती के व्यापारी ने फ्लैट में में सजी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने सात आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

शादी समारोह से बैग चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। होटल और मैरिज होम में कई बार वारदात हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश का गैंग वारदात करता है। वह बच्चों को लेकर आते हैं। बच्चे सूट पहने होते हैं। वह दूल्हा-दुल्हन के मां-बाप से लेकर उन रिश्तेदार के पास खड़े रहते हैं, जिनके पास रुपयों से भरा बैग होता है। वह नजर बचाकर पास आ जाते हैं। मौका पाकर बैग लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें