फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात के बाद दूल्हे का हुआ ऐसा हश्र, देखकर चीख पड़े घरवाले...दुल्हन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 17 May 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीतानगर में शादी होकर आई दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ ऐसा कांड कर दिया, कि उसकी हालत देख घरवालों के पसीने छूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पता चला कि दुल्हन ने के रिश्तेदार भी किराए पर लाए गए थे। 
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित सती नगर में लुटेरी दुल्हन के रिश्तेदार किराए पर लाए गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस को साजिश का ताना-बाना बुनने वाले वकील की भी तलाश है।
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला
एत्माद्दौला के सती नगर के रिंकू का पेटीज का काम है। परिजनों का आरोप है कि चार मई को रिंकू की शादी कराने के लिए बिचौलिया अधिवक्ता जेपी धाकरे ने 1़.20 लाख रुपये में ठेका लिया था। दुल्हन का नाम मिर्जापुर की अंतिमा बताया था।
शादी के दौरान उसके मामा रामरतन, फूफा यादराम और बुआ भी मौजूद थे। रात में दुल्हन ने सबकाे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से गहने और 1.30 लाख की नकदी लेकर चली गई थी।

 

रिश्तेदार के घर हुई थी वकील से मुलाकात
रिंकू की मां कुसुमा ने बताया कि उनकी वकील से मुलाकात रिश्तेदार के घर हुई थी। उसके कहने पर शादी के लिए दोनों ओर का खर्च देने को तैयार हो गए। दुल्हन के चले जाने के बाद वकील से बात की तो पहले उसने दूसरी शादी कराने का झांसा दिया। बाद में विधायक धर्मपाल सिंह ने मदद की तो केस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन

10 हजार रुपये में बना मामा
दुल्हन का आधार कार्ड नकली निकला है। उसके मामा रामरतन को फोन किया तो उसने बताया कि उसे वकील ने 10 हजार रुपये का लालच देकर गरीब लड़की का मामा बनने को कहा था, लेकिन सिर्फ 500 रुपये दिए। कथित फूफा यादराम और बुआ को भी किराये पर लेकर आने का अंदेशा है। शादी के दौरान पंडित भी संदिग्ध लग रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में आरोपी अधिवक्ता ही मास्टरमाइंड प्रतीत हो रहा है। दुल्हन और वकील की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: मामा के बेटे से प्यार...एक जिद ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, इस मोहब्बत का हुआ खौफनाक अंजाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें