फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने ये क्या किया, अगली सुबह थाने पहुंचे दूल्हा ने बताया ऐसा सच; पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 05 Dec 2023 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन घर में आई तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बधाई गीत हुए और पूरे मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं। लेकिन किसी को भी दुल्हन के इरादों का अंदाजा नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन
सुहागरात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में मंदिर में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। इसके कुछ घंटे बाद ही दुल्हन परिजनों संग नदारद हो गई। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। वहीं काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन, उसके परिजनों और बिचौलिया बने मामा का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यहां का है मामला
कस्बे के गढ़वाल मोहल्ला निवासी मजदूरी करने वाले युवक ने अपने रिश्तेदारों से शादी की चर्चा की थी। गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो निवासी रिश्ते के मामा ने बिचौलिया बनकर सोनभद्र जिले के थाना कलान के एक गांव निवासी एक युवती से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद युवक-युवती शादी करने के लिए राजी हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर... आंसुओं में बह गए दिल के अरमान

मंदिर में लिए सात फेरे
शनिवार देर शाम मां चामुंडा मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। यहां विदा होकर दुल्हन युवक के घर पहुंची। आरोप है कि रात में दूल्हे के परिजनों के खाने में दुल्हन ने नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे दूल्हे के घरवाले बेहोश हो गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो घर में दुल्हन थी न उसके परिजन।

ये भी पढ़ें -  मथुरा: पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुई बहस, गुस्साई पत्नी ने गले में डाला फंदा; रोक न पाया दे दी जान
विज्ञापन

दुल्हन हुई रफू चक्कर
पीड़ितों के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे दुल्हन परिजनों के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवती के परिजनों को शादी के एवज में एक लाख रुपये भी दिए थे। यह रकम शादी में बिचौलिया बने युवक के मामा के माध्यम से दी गई थी।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित दूल्हे के मामा ने अपने रिश्ते में युवती की शादी तय कराई थी। शनिवार को शादी हुई। युवती रविवार सुबह परिजनों के साथ रफू चक्कर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें