फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शादी: न घोड़ी और न बैंड-बाजा, ऑटो में सवार होकर आए दूल्हे राजा

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तीन साल तक नहीं था शादी का शुभ योग
  • लॉकडाउन में ही ऑटो से दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा 
विज्ञापन
ऑटो से दुल्हन को विदाकर ले गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की तारीख पहले से तय थी। मगर, लॉकडाउन के कारण शादी समारोह के आयोजन को लेकर मुश्किल खड़ी हो गई। अगले तीन साल तक शादी का शुभ योग भी नहीं बन रहा था। ऐसे में प्रशासन से अनुमति के बाद दूल्हा ऑटो में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंच गया। वैवाहिक रस्में पूरी करने के बाद उसी ऑटो से अपनी दुल्हनिया को विदा कराकर ले गया। 
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज क्षेत्र के संजय कॉलोनी निवासी अमर कुमार एक हैंडीक्रॉफ्ट शोरूम में काम करते हैं। चार महीने पहले अमर का रिश्ता जगदीशपुरा की युवती से तय हुआ। शादी की तारीख 18 मई तय कर ली गई। इसके बाद तीन साल तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं था। इस पर दोनों परिवारों ने तैयारी शुरू कर ली।


इसी दौरान 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन हो गया। अमर और उनके परिवार को लगा कि दो से तीन सप्ताह में स्थिति सामान्य हो जाएगी। बरात जाने से पहले लॉकडाउन खुल जाएगा। परिवार शादी की तैयारी में लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सादगी से शादी की रस्म पूरी कर दुल्हन को विदाकर ले गया दूल्हा

18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया। ऐसे में ज्योतिषी से शादी की दूसरी तारीख निकलवाने के लिए बात की, लेकिन उन्होंने तीन साल तक कोई योग नहीं बनने की बात कही। इस पर अमर और उनके परिवार ने सात फेरों की रस्म पूरी करके दुल्हन को विदा कराकर लाने का फैसला किया। 

परिचित सागर सिंह के मुताबिक, दूल्हे और उसके घर वालों ने प्रशासन से शादी की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद दूल्हा अमर परिवार के चुनिंदा लोगों के साथ ऑटो से जगदीशपुरा दुल्हन के दरवाजे फेरों की रस्म पूरी करने गया। कुछ घंटे बाद दुल्हन को विदा कराके साथ ले आया। इस दौरान परिवार के चंद लोग ही साथ रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें