फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट तो पीड़िता ने किया भाजपा नेता के घर पर हमला, यह है मामला

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • भाजपा नेता के छोटे भाई की पत्नी है पीड़ित महिला
  • दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की कोशिश से जुड़ा मामला 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में सोमवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर उनके ही छोटे भाई की पत्नी और उसके पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घर के खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हमला करने वाली महिला ने भाजपा नेता पर मारपीट कर घर से निकालने एवं दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साई महिला ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है। 

पीड़ित महिला ने डेढ़ साल पूर्व भाजपा नेता के छोटे भाई से कोर्ट मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। शुक्रवार रात वो घर में सोई हुई थी, तभी जेठ (भाजपा नेता) ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया था और दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला

विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने भाजपा नेता व ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर दी थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी। इसको लेकर पीड़िता व उसके पक्ष के लोगों ने देर शाम भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। परिजनों ने दरवाजे बंदकर अपनी जान बचाई। 

मौके पर पहुंचे एसएसआई प्रभाकर सागर ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही थी। जांच होने से पूर्व ही उसने भाजपा नेता के घर तोड़फोड़ कर दी। मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें