फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को विदा कराकर ले गया इंजीनियर दूल्हा

Thu, 24 Jan 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
नवविवाहित कुशल तेंगुरिया और नेहा शर्मा
विज्ञापन
हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए चाहें कितने भी रुपए खर्च हो जाएं। एटा में एक इंजीनियर ने भी अपनी शादी को खास बनाने के लिए ऐसा ही कुछ किया। 
विज्ञापन


एटा के सिविल लाइंस निवासी अनिल शर्मा के एसडीओ पुत्र इंजीनियर कुशल तेंगुरिया ने दुल्हन नेहा शर्मा को लेकर फिरोजाबाद जनपद स्थित पैतृक गांव शेरपुर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। 

निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम को ही पुलिस लाइन आ गया। बुधवार सुबह वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद ग्यारह बजे कुशल मां लक्ष्मी एवं दुल्हन के साथ पुलिस लाइन से गांव के लिए विदा हुए। 
विज्ञापन


माता-पिता के अलावा ओम प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा एवं पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। दुल्हन नेहा शर्मा उत्तराखंड पीडब्लूडी में एसडीओ हैं। हेलीकॉप्टर गांव वालों के लिए आकर्षण बना रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें