फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने जिले का नाम किया रोशन, स्टेट कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

Thu, 24 Jan 2019 03:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्टेट कुश्ती की गोल्ड मेडलिस्ट नीतू सिंह
विज्ञापन

आगरा के अछनेरा कस्बे में रहने वाले एक किसान बेटी ने नोएडा में आयोजित स्टेट कुश्ती के 72 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटी की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


अछनेरा कस्बे के मोहल्ला चंदा पार्टी के किसान गोपाल सिंह की 19 वर्षीय बेटी नीतू सिंह ने 21 जनवरी को नोएडा में हुई स्टेट कुश्ती बालिका वर्ग के 72 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। 

नीतू सिंह ने इससे पूर्व 2016 में जूनियर वर्ग में स्टेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। वर्ष 2018 फरवरी माह में जूनियर वर्ग नेशनल खेलों में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2018 में ही गोरखपुर मे हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। 
विज्ञापन


अब नोएडा में स्टेट कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। नीतू सिंह की सफलता पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह छौंकर, सभासद पवन छौंकर, भूरा पहलवान, योगेश व्यास, सुशील शर्मा, मुकेश वर्मा आदि ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें