फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रेटर आगरा को लगेंगे पंख, सरकार ने खोला खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुनहरे भविष्य और शहरी विस्तार को नई उड़ान देने के लिए सरकार ने बुधवार को अपना खजाना खोल दिया है। बजट में नए शहर की विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा समेत प्रदेश के पांच शहरों के लिए 3500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस वित्तीय सहयोग से ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट की सुस्त पड़ी रफ्तार को अब बुलेट ट्रेन जैसी गति मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट का मुख्य केंद्र रायपुर रहनकलां क्षेत्र है, जहां लगभग 400 हेक्टेयर भूमि पर एक आधुनिक शहर विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की सबसे अनूठी विशेषता इसकी थीम है। यहां विकसित होने वाली टाउनशिप का नामकरण देश की दस प्रमुख नदियों के नाम पर किया जाएगा, जो इसे एक विशिष्ट पहचान दिलाएगा। बजट में मिली इस राशि से बुनियादी ढांचे में शामिल सड़क, बिजली, पानी व अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।

33 साल का सूखा खत्म, अटलपुरम से नई शुरुआत
ग्वालियर हाईवे पर भी विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। आगरा विकास प्राधिकरण ने करीब 33 साल के लंबे अंतराल के बाद इस रूट पर अपनी नई आवासीय योजना अटलपुरम टाउनशिप को लांच किया था। फंड की उपलब्धता होने से इस प्रोजेक्ट के विकास कार्यों में भी आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें