फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे से लगाई आग, वो चीखता रहा..., मंजर देख कांप गए लोग

Fri, 07 Apr 2023 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ग्राम प्रधान के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवक को ये सजा कुर्सी चोरी के शक में दी गई थी। 
विज्ञापन
पेड़ पर बंधा युवक और नीचे जलती आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कुर्सी चोरी के आरोप में गांव के ही युवक को पकड़ कर ग्राम प्रधान ने परिजन के साथ युवक को पेड़ से बांधकर नीचे आग जलाकर उसे तालिबानी सजा दी। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को प्रधान के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

थाने में दी थी तहरीर

दिवायची निवासी मुकेश कुमार ने तीन अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी कि ग्राम प्रधान विष्णु दयाल ने अपने भाई, पुत्र और पत्नी सहित उस पर चोरी का आरोप लगा कर गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया और नीचे आग लगा कर जान से मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंFirozabad: बिजली चोरी के नोटिसों से परेशान युवक, सीएम योगी को लिखा पत्र; मांगी आत्महत्या की अनुमति मांगी

बरगद के पेड़ से लटका कर लगा दी थी आग

घटना 28 मार्च दोपहर एक बजे की बताई गई है। गांव दिवाइची के प्रधान विष्णु दयाल के घर से कुर्सी चोरी हो गई थी। चोरी का शक मजदूरी करने वाले मुकेश कुमार पर था। इसलिए प्रधान ने और उसके घरवालों ने मुकेश को उसके घर से पकड़ लिया। उसको पीटते हुए गांव के बाहर बरगद के पेड़ के पास ले गए। आरोप है कि प्रधान और उसके साथियों ने यहां बुरी तरह पीटा। मुकेश लगातार चोरी से इन्कार करता रहा तो उसके हाथ बांधकर पेड़ से लटका दिया। इसके बाद भी जब उसने चोरी नहीं स्वीकारी तो पेड़ के नीचे लकड़ियां रखकर आग लगा दी। यह घटनाक्रम लगभग दो घंटे तक चला।

प्रधान का भाई भी गिरफ्तार 

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर प्रधान के भाई पोखपाल निवासी दिवाइची को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें