फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की मौत: पति पर पीटकर हत्या करने का आरोप, दूसरी विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 07 Apr 2023 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दो बेटियां देहज रूपी दानव की भेंट चढ़ गईं। दोनों के मायके पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में दो महिलाओं की मौत हुई है। सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव में फंदे पर लटकी महिला के मायके वालों ने प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि राजा का रामपुर क्षेत्र में महिला की मौत होने पर पति ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर आए दिन झगड़ा करने की वजह से जान देने की बात कही है।

विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला भोली निवासी अवलेश कुमार की पत्नी रीमा देवी (24) की मौत हुई है। चाचा जगमोहन सिंह निवासी लतीफपुरा थाना कुरावली मैनपुरी ने बताया कि भतीजी की शादी वर्ष 2017 में अवलेश के साथ की थी। इसके बाद से ही बेटी को अतिरिक्त दहेज में भैंस, सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुरालीजन को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

भाई विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को भी बहन की पिटाई की गई थी। यह बात उसने फोन पर बताई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव के फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे तो ससुरालीजन भाग चुके थे। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार; आधा दर्जन सवारियां घायल

दूसरी घटना 

वहीं थाना व कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला कछपुरा निवासी रुखसार की पत्नी आयशा बेगम (28) की मौत हुई है। पति का आरोप है कि छोटे भाई रिजवान और इसकी पत्नी रवीना बेगम आए दिन आयशा की पिटाई करते थे। इन लोगों ने ही पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी है। पति की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला ने खुद ही फंदा लगाया है। शरीर पर मारपीट के निशान नहीं हैं। आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।

पिता बोला, बेटी की पीट-पीटकर की गई हत्या

मृतका के पिता पप्पू ने बताया कि शाम को उसकी बेटी ने फोन करके सूचना दी थी कि उसके साथ देवर रिजवान और देवरानी रवीना द्वारा मारपीट की जा रही है। जिसके बाद 8 बजे सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। जब वह घर पहुंचे तो देखा बेटी मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। उसको पीट-पीटकर इन लोगों ने मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें