फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे राजकीय शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजकीय शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पर शिक्षकों के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाया है और उनके व्यवहार की निंदा की है। परीक्षा के दौरान काली पट्टी बांधकर काम करने करने का निर्णय लिया है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक लक्ष्मीकांत पचौरी की पत्नी किरन पचौरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके पति के साथ डीआईओएस ने अमर्यादित व्यवहार किया है।
विज्ञापन

किरन पचौरी ने शिकायत की प्रति राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष व जिलामंत्री के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी दी है। उनका कहना है कि लक्ष्मीकांत पचौरी को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने फोन करके परिषदीय परीक्षा में सहयोग करने के लिए 21 मार्च को सुबह आठ बजे उपस्थित होने के लिए कहा। निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद भी उनसे करीब 100 लोगों के सामने डीआईओएस ने अमर्यादित व्यवहार किया, इससे लक्ष्मीकांत पचौरी आहत हैं। उनका मानसिक संतुलन स्थिर नहीं है। किरन पचौरी ने लिखा है कि डीआईओएस को उनके पति से पत्र लिखकर माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति उनके पति की ओर से किसी प्रतिक्रिया को अंजाम दिया जाता है, उसके लिए डीआईओएस जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि उनकी ओर से कोई अभद्र व्यवहार किसी के साथ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें