फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद दवाओं की वापसी का समय दे सरकार

Sun, 11 Jun 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद दवाओं की वापसी का समय दे सरकार
विज्ञापन

- केमिस्ट एसोसिएशन ने बिना सूचना के दवाएं बंद करने पर जताई की नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शहर के राधारमन रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक में पहुंचे प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दवा विक्रेताओं को बिना किसी सूचना के ही 14 कॉम्बिनेशन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार दवाओं की वापसी के लिए समय दे नहीं तो प्रदेश भर में केमिस्ट विरोध करने को मजबूर होंगे।
प्रदेश महासचिव ने शहर के राधारमन रोड स्थित होटल में जिला केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ने दो जून से बिना किसी सूचना के अचानक 14 कॉम्बिनेशन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। पिछले 30 से 35 साल से इन दवाओं की बिक्री की जा रही थी, जिसमें किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि देश भर में 25 से 30 करोड़ी की दवाइयां मेडिकल स्टाेरों पर रखी हुई हैं। दो जून के बाद दवा विक्रेताओं ने इन दवाओं की बिक्री करना बंद कर दिया है। लेकिन उनके फिजीकल स्टॉक में जो दवाएं रखी हैं वे जब तक संबंधित कंपनी को वापस नहीं हो जातीं तब तक फेंकी नहीं जा सकतीं। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर दवा विक्रेताओं पर दबाव बना रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। एसोसिएशन किसी प्रकार से इसे स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दवाओं की वापसी के लिए उन्हें कम से कम दो महीने का समय दिया जाए। भविष्य में किसी भी दवा पर रोक से कम से कम छह महीने पहले उसके उत्पादन पर रोक लगाई जाए। प्रदेश महासचिव ने चेतावनी दी कि यदि वापसी के लिए समय दिए बिना और गलत तरीके से किसी भी दवा विक्रेता पर कार्रवाई होती है तो एसोसिएशन इसका विरोध करेगी। पूर्व में बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिला महासचिव विनय गांधी, हिमांशु अरोरा, राजू भटनागर, रानू, सचिन गुप्ता, राहुल पांडेय ने जनपद स्तर पर दवा विक्रेताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर जितेंद्र लाल, मनोज मिश्रा, सागर दुबे, संजय राठौर, गोविंद आदि दवा विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें