फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गांव-गांव पहुंचा रही स्वास्थ्य सेवाएं- रामनरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/ भोगांव/ कुसमरा। रविवार को जिले के 50 स्थानों पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। भोगांव के मायाचंदपुर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन आबाकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को गांव-गांव नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मायाचंद पुर में आबाकारी मंत्री कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी गरीबों को समय समय पर उनके ही गांव में उपचार मिले इसके लिए मुहिम चलाई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हमारी ग्रामीण क्षेत्र में प्रसूताओं को उनके घर पर पहुंचकर महिला चिकित्सक द्वारा उन्हें उचित परामर्श व चिकित्सा दी जाए। जिससे बीमारी रहित बच्चे का जन्म हो सके। यहां मेले के दौरान राजीव पांडेय, आसतेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, सुनील राजपूत, बॉबी मिश्रा, डॉ. मंजू सिंह, विवेक कुमार, प्रभा सैनी आदि लोग मौजूद रहे। कुसमरा में स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों को उपचार दिया गया। यहां पहुंचे लोगों का टीकाकरण किया गया। शहर में अर्बन पीएचसी हिंदपुरम और अर्बन पीएचसी गाड़ीवान पर भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। यहां पहुंचे मरीजों को उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें