फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की खुशहाली के लिए सरकार कर रही कार्य

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के केदारनाथ में रुद्राभिषेक कार्यक्रम के प्रसारण अवसर पर महर्षि मार्कंडेय ऋषि की ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण समारोह का मार्कंडेय महादेव मंदिर बिधूना में लाइव प्रसारण शुक्रवार को हुआ। इस दौरान संतों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़े, प्रत्येक नागरिक खुशहाल हो। उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। शहर से लेकर गांव तक सर्वांगीण विकास हो, इसी को ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केंद्र की अध्यक्ष वीके अवंति ने कहा कि ईश्वरी पथ अपनाने से गुणात्मक जीवन जीने की कला विकसित होगी। संत स्वरूपानंद, मरखचंद्र, नंदन गिरी, कृष्णानंद, नरसीदास, सुधर स्वरूप, मोहनगिरी, सतानंद अयोध्यानंद, महास्वरूप, राघवानंद को सम्मानित किया गया। डीमए अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय, एडीएम रामजी मिश्र, सीएमओ पीपी सिंह, एसडीएम सदर वीरेंद्र कुमार मित्तल, बीएसए कमल कुमार, डीपीआरओ स्वामी दीन मौजूद रहे।
चांद्रेश्वर महादेव मंदिर में सदस्य उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ममता राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मैनपुरी रितु भदौरिया की अध्यक्षता में, भीमसेन महादेव मंदिर में सीडीओ विनोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख रितु भदौरिया, वीरसिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक जागीर क्षेत्र के ग्राम भांवत स्थित जखदर महादेव मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में रंगोली सजाई गई। बीडीओ जितेंद्र कुमार, मंजूसा चौहान, अशोक चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अरुण पांडेय, ग्राम प्रधान भांवत सौदान सिंह राजपूत, मंदिर पुजारी उमाशंकर गोस्वामी, संत स्वरूप पुरी, संत लालपुरी मौजूद रहे।
सोमेश्वरनाथ मंदिर में सम्मान समारोह हुआ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। पुरोहित गिरीश चंद्र दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार, नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा सिंह, प्रदीप राज चौहान, लक्ष्मण सिंह ने रुद्राभिषेक कराया। एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, सीओ अमर बहादुर सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरके सिंह, चेयरमैन खरग सिंह, प्रतिनिधि अकबर कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें