फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल फीस दिए बिना मिली मेजबानी

Wed, 29 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आवंटन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पिछले शैक्षणिक सत्र में खेल फीस जमा न करने वालों को भी चालू सत्र में मेजबानी दे दी गई है। कई विद्यालय के प्रधानाचार्यों को यह फैसला रास नहीं आ रहा है। हालांकि, वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। अभी तक तकरीबन 290 विद्यालयों ने पिछले सत्र की फीस जमा नहीं की है।
विज्ञापन


कृष्ण प्रयाग इंटर कालेज को बालिका वर्ग के वालीबॉल की प्रतियोगिता दी गई है। यह विद्यालय जिले और मंडलीय प्रतियोगिता का मेजबान रहेगा। रतन समाज इंटर कालेज को कबड्डी की मेजबानी दी गई है। इन दोनों विद्यालयों ने अभी तक खेल फीस जमा नहीं की है। बता दें कि विद्यालय संचालकों ने खेल फीस का विरोध किया था। इसको लेकर वित्तविहीन विद्यालयों की बैठक भी हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव का कहना है कि खेल प्रतियोगिताओं से अधिक से अधिक विद्यालयों को जोड़ने की कोशिश की गई है। खेल फीस सभी विद्यालयों से वसूल की जाएगी।  


पिछले सत्र का प्रमाणपत्र अब तक नहीं पहुंचा
आगरा। पिछले सत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रतिभागिता प्रमाणपत्र अभी तक कई खिलाड़ियों को नहीं मिला है। मंगलवार को जनता इंटर कालेज, फतेहाबाद के क्रीड़ा प्रभारी डीआईओएस आफिस में प्रमाणपत्र मांगने पहुंचे। उन्होेंने बताया कि पिछले सत्र में उनके विद्यालय के खिलाड़ियों ने फीरोजाबाद में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसका प्रमाणपत्र नहीं मिला है। बता दें कि खेल प्रतियोगिता के दौरान ही प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें