फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बाबूलाल के ‘घर’ पर मंत्री कठेरिया का कब्जा

Wed, 29 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा की सरकार बने भले ही एक साल से ज्यादा का समय हो गया हो, लेकिन सांसदों को अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाए। इन्हीं में से एक हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी बाबूलाल। उनको दिल्ली में अलॉट बंगले में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया रह रहे हैं। डा. कठेरिया को अलॉट बंगले पर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा कब्जा किए हुए हैं। वह जब इस बंगले को खाली करेंगे तभी बाबूलाल को सरकारी आवास उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद सांसद चौधरी बाबूलाल को लोकसभा सचिवालय ने दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू में सरकारी कोठी नंबर 148-150 अलॉट किया था। मगर, बाबूलाल ने इसे लेने से इनकार कर दिया। प्रदेश में मंत्री रहे चुके बाबूलाल ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बंगले के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 15 नवंबर 2014 को नार्थ एवेन्यू में बंगला नंबर 155-157 अलॉट किया था। मगर, उन्हें इस पर अब तक कब्जा नहीं मिल पाया है। दरअसल, इस बंगले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया रह रहे हैं। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद कठेरिया को 7, मोती लाल नेहरू मार्ग, दिल्ली में बंगला अलॉट कर दिया गया। लेकिन इस बंगले पर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा का कब्जा है। इस बंगले के खाली होने की स्थिति में ही कठेरिया को इस पर कब्जा दिया जाएगा। इस स्थिति में सांसद चौधरी बाबूलाल को दिल्ली में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
बाबूलाल कई बार पार्टी हाईकमान से भी अनौपचारिक शिकायत कर चुके हैं। मगर, हाईकमान ने इसे सरकारी मामला बताते हुए इससे पल्ला झाड़ लिया। ऐसी स्थिति में संसद सत्र के दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल को सरकारी खर्चे पर दिल्ली में फाइव स्टार होटल में ठहराया जाता है।
विज्ञापन


इनसेट
पहला नहीं है विवाद
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर दोनों खुले मंच से एक-दूसरे पर निशाना साध चुके हैं। इसके बाद भी कई ऐसे मौके आए जब दोनों एक-दूसरे पर वार करने से नहीं चूके।
विज्ञापन


मुझे जो बंगला अलॉट हुआ है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रह रही हैं। वह जब इस बंगले को खाली करेंगी, तभी मुझे इस पर कब्जा मिल पाएगा।
- डा. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय राज्यमंत्री

आठ महीने पहले मुझे बंगला अलॉट हुआ था। इसमें डा. रामशंकर कठेरिया रह रहे हैं। अब वह जब बंगला खाली करेंगे, तभी मुझे आवास उपलब्ध हो पाएगा।
- चौधरी बाबूलाल, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें