फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम से लाखों की चोरी, कार से आए चोरों ने की वारदात

Mon, 10 Jan 2022 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कार से आए चोरों ने रविवार रात को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम को निशाना बनाया। चोरी की वारदात का पता सोमवार की सुबह चला, जब शोरूम खोला गया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार रात को बदमाशों ने जलेसर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम में धावा बोल दिया। बदमाश हजारों की नकदी और छह लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। शोरूम मालिक को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। उन्होंने थाना उत्तर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। 

विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र में जलेसर रोड पर झील की पुलिया के समीप राजेश यादव का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम है। राजेश यादव नगर निगम में पार्षद भी हैं। रविवार रात को चोर किसी तरह छत पर चढ़कर शोरूम के अंदर घुस गए। बदमाश शोरूम में रखे करीब 75 हजार की नकदी और छह लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। 
शोरूम खुलने पर हुई घटना की जानकारी
घटना की जानकारी राजेश यादव को सुबह हुई, जब उन्होंने शोरूम खोला। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा, कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश शोरूम के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित शोरूम मालिक से तहरीर ले ली है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। 

कार से आए थे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश ईको कार में सवार होकर आए थे। इसका खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद किया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे का कहना है कि बदमाशों की उस कार के बारे में भी पता चलाया जा रहा है, जिसमें वह सवार होकर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें