सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश शोरूम के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित शोरूम मालिक से तहरीर ले ली है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
कार से आए थे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश ईको कार में सवार होकर आए थे। इसका खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद किया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे का कहना है कि बदमाशों की उस कार के बारे में भी पता चलाया जा रहा है, जिसमें वह सवार होकर आए थे।