फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

टूंडला। नगर की ज्योति कुंज कॉलोनी में बुधवार रात बदमाशों ने एक मकान से नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह परिवार के जागने पर लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी दी।
ज्योति कुंज कॉलोनी निवासी विमल कुमार बुधवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात के बाद बदमाश छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में प्रवेश कर गए। उन्होंने कमरों में रखे चार लाख आठ हजार रुपये, अलमारियों से सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी के जेवर सहित टीवी आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिजन जागे तो घर का नजारा देख होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने अपने चाचा को फोन कर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पहुंची पुलिस ने घटना से थाना प्रभारी राजेश पांडेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव को अवगत कराया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें