फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हस्तशिल्प कारोबारी की फर्म के नाम का दुरुपयोग करके मंगवाया माल, प्राथमिकी, पीड़ित के फर्जी विजिटिंग कार्ड और स्क्रीनशॉट का किया इस्तेमाल, थाना सदर पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर में एक हस्तशिल्प कारोबारी ने खुद की पहचान और फर्म के नाम का दुरुपयोग कर ठगी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ठग ने उनके नाम से दूसरी कंपनी से माल मंगवाया और भुगतान नहीं किया। उनसे तकादा करने पर ठगी की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हस्तशिल्प कारोबारी अप्पू हाउस, शमशाबाद रोड निवासी प्रफुल्ल वाधवा ने बताया कि उन्होंने पॉश लिविंग नाम से एक पार्टनरशिप फर्म बना रखी है। 1 अप्रैल 2026 को उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभिनेश बताते हुए खुद को अल्फा इंटरप्राइजेज का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को प्रफुल्ल वाधवा बताकर फर्म का मालिक होने की जानकारी दी। विजिटिंग कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क कर जगुआर कंपनी के बाथरूम से संबंधित सामान का ऑर्डर दिया। आरोपी ने 56,380 रुपये के माल का ऑर्डर कर फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाया, जिस पर भरोसा कर अल्फा इंटरप्राइजेज ने माल भेज दिया। भुगतान नहीं मिलने पर संपर्क किया तो संबंधित मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। पीड़ित वाधवा ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई ऑर्डर नहीं दिया था। उन्होंने पुलिस को फर्जी व्हाट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट और विजिटिंग कार्ड साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। थाना प्रभारी सदर ने बताता कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें