एत्मादपुर। होली पर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट एक युवक की जान चली गई थी। घायल पिता की भी इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में जगत सिंह का गांव के ही गंभीर सिंह से नाली का विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान जगत सिंह के पुत्र अमित कुमार (22) पर लाठी-डंडे व सरिया से हमला कर दिया गया। हमले में अमित घायल होकर गिर पड़ा। उसे बचाने आए पिता जगत सिंह व भाई अंकुश की भी बेरहमी से पिटाई की गई थी। हमले में घायल अमित की तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई अंकुश की तहरीर पर गंभीर, प्रमोद, राहुल, आंनद, रवि, जीतू व प्रवेश खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मार्च में हुई नाली के विवाद में घायल जगत सिंह का उपचार चल रहा था, इनकी