किदवई पार्क, लोहामंडी के शत्रुघ्न अंबेश ने दर्ज कराए केस में कहा है कि मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की न्यू आगरा शाखा में उन्होंने अपने 300 ग्राम सोने के पुश्तैनी जेवरात गिरवी रखे थे। इस पर 8 लाख रुपये का लोन लिया। समय पर ब्याज भी दिया। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने गिरवी सोने में से 50 ग्राम सोना निकाल लिया और अन्य आभूषणों को खुरचकर खराब कर दिया।
इतना ही नहीं कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लोन की राशि को बढ़ाकर 10.40 लाख रुपये कर दिया। 14 दिसंबर 2021 को उन्होंने 2.50 लाख रुपये की धनराशि जमा की, जिसकी रसीद उनके पास है। कंपनी में जमा कराए गए पैसे का कोई रिकाॅर्ड स्टेटमेंट में नहीं मिला। जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों से जवाब मांगा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें - Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
वह इस मामले में कार्रवाई के लिए दिसंबर 2023 से केस दर्ज कराने के प्रयास करते रहे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के निर्देश पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं