फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजनगरी की मेट्रो रेल में दिखेगी विरासत की झलक, सीएम योगी लॉन्च करेंगे मॉडल

Thu, 08 Jul 2021 02:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी की मेट्रो में विरासत की झलक दिखेगी। शहर के धार्मिक, पर्यटन व स्मारक दिखेंगी। स्टेशन की बिल्डिंग में 80 फीसदी कांच का इस्तेमाल होगा। केबिन और दीवारों पर कांच लगेंगे। जिससे अंदर सबकुछ खुला-खुला सा नजर आएगा। पारदर्शिता से सुरक्षा का एहसास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास बन रहा मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो रेल के लिए फतेहाबाद रोड पर तीन स्टेशन निर्माण तेजी से चल रहा है। एलिवेटिड फ्रंट दूर से नजर आने लगा है। तीन किमी में पाइलिंग के बाद अब पिलर खड़े किए जा रहे हैं। ताजपूर्वी गेट स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू हो गया है। ऐसे में जल्द मेट्रो का मॉडल भी लांच हो सकता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो का मॉडल लांच करेंगे। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के मुताबिक ताजनगरी की मेट्रो का इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि उसमें शहर की विरासतों का दिखाया जा सके। 

विरासतों की झलक से मेट्रो में सफर करने वाले को अपनेपन का एहसास होगा। उन्होंने कहा, बिल्डिंग निर्माण कांच का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे बाहर का नजारा साफ दिखेगा। महिलाओं में सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा। सबसे पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा मेट्रो रेल के लिए बनेंगे कुल 27 स्टेशन 
आगरा में मेट्रो के 29.4 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। 

पहली कॉरिडोर
आगरा मेट्रो रेल योजना का पहला कारीडोर सिकंदरा से फतेहाबाद रोड पर होटल ट्राइडेंट तक बनेगा। इसमें पहला स्टेशन सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, शास्त्री नगर (आईएसबीटी), विश्वविद्यालय परिसर, आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कालेज, मेडिकल कालेज, जामा मसजिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और अंतिम स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन होगा। 

दूसरा कॉरिडोर
मेट्रो योजना के दूसरे कारीडोर में पहला स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन होगा। इसके बाद सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रताप पुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार और डिपो झरना नाले के पास बनाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें