कासगंज। शहर के एकमात्र कन्या डिग्री कॉलेज के कार्यों को वरीयता देने के लिए राजस्थानी शैली में पत्थरों से भव्य द्वार बनाया जा रहा है। नगरपालिका परिषद की ओर से यह कार्य हो रहा है। यह महाविद्यालय काफी पुराना है।
नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने महाविद्यालय के द्वार की सज्जा का निर्णय लिया और कार्य तेजी से पूरा करने के निर्णय दिए हैं। द्वार का निर्माण काफी हो चुका है। एक पखवाड़े में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि समाजसेवी राजवीर साहू ने द्वार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।