फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक ही गांव के युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Sun, 22 Nov 2020 10:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में रविवार की सुबह गांव पिपरौली के युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नजदीक पड़ा मिला। युवती के गले पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि गांव पिपरौली निवासी 19 वर्षीय पंकज पुत्र चंद्रपाल का शव पेड़ से लटका मिला है। जबकि गांव की 18 वर्षीय युवती का शव उसी पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो चुका था। 26 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। 


यह भी पढ़ें- सुहागरात से पहले बोलेरो गाड़ी से दो दुल्हनें फरार, चंद घंटे पहले हुआ था 'चट मंगनी पट ब्याह'
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि दोनों की मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में युवक-युवती के शव मिलने के बाद तरह-तरह चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती एक ही बिरादरी के थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें