फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार नहीं साजिश: आईएएस अधिकारी समझ जीएसटी अधिकारी ने जिस युवती से की शादी, सच पता चला तो छूटे पसीने

Sat, 24 Jun 2023 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

अंडरकवर आईएएस अधिकारी बन राज्य कर अधिकारी से युवती ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद प्यार की बातें होने लगीं। कुछ ही दिन बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद युवती ने जब उनसे रकम ऐंठना शुरू किया तो उसकी सच्चाई सामने आई। 
विज्ञापन
शादी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तैनात एक राज्य कर अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार हो गए। अंडरकवर आईएएस अधिकारी बताकर फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती कर ली। प्रेम जाल में फंसा कर शादी भी कर ली। बाद में रुपए लेने लगी। कुछ दिन बाद घर से चली गई। अधिकारी को युवती की धोखाधड़ी का पता चला। वह पूर्व में कई और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इसी तरह फंसा चुकी थी। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की। मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mainpuri News: दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर दी जान
 

ये है मामला 

मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले राज्य कर अधिकारी आगरा जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में तैनात हैं। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी फेसबुक पर दोस्ती एक युवती से हुई थी। युवती ने अपना नाम कल्पना मिश्रा बताया। कहा कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। अविवाहित है। अंडरकवर आईएएस ऑफिसर है। वह अविवाहित थे। इस कारण कल्पना से बातचीत करने लगे। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। एक दिन कल्पना ने मुलाकात की, जिस स्थान पर आना था, वह उस स्थान पर नहीं पहुंची। दूसरी जगह बुलाया। इस दौरान 71000 की खरीदारी भी की। अपनी तैनाती विभाग द्वारा मना होने की वजह से नहीं बताई। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को काट डाला, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें
 

आर्य समाज मंदिर में शादी

उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन रहने के बाद कल्पना चली गई। इसके बाद किसी ना किसी बहाने से रुपयों की मांग करने लगी। वह लगातार उसे रुपए जमा कर देने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि कल्पना पहले से शादीशुदा है। उसने लखनऊ के व्यक्ति से शादी कर रखी है। उससे कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब उन्होंने व्यक्ति से मुलाकात की तो उन्होंने दस्तावेज देने से मना कर दिया। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल
 
विज्ञापन

एडिशनल एसपी को भी फंसा चुकी है आरोपी युवती

यह भी सामने आया कि कल्पना खुद को मजिस्ट्रेट बताकर लोगों को मिलती है। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा कर रुपए लेती है। पूर्व में उसने एक एडिशनल एसपी को भी प्रेम जाल में फंसा लिया था। खुद को हाथरस में तैनात बताया था। फर्जीवाड़े का पता चलने पर राज्य कर अधिकारी परेशान हो गए। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें