ये है मामला
मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले राज्य कर अधिकारी आगरा जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में तैनात हैं। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी फेसबुक पर दोस्ती एक युवती से हुई थी। युवती ने अपना नाम कल्पना मिश्रा बताया। कहा कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। अविवाहित है। अंडरकवर आईएएस ऑफिसर है। वह अविवाहित थे। इस कारण कल्पना से बातचीत करने लगे। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। एक दिन कल्पना ने मुलाकात की, जिस स्थान पर आना था, वह उस स्थान पर नहीं पहुंची। दूसरी जगह बुलाया। इस दौरान 71000 की खरीदारी भी की। अपनी तैनाती विभाग द्वारा मना होने की वजह से नहीं बताई।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को काट डाला, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें
आर्य समाज मंदिर में शादी
उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन रहने के बाद कल्पना चली गई। इसके बाद किसी ना किसी बहाने से रुपयों की मांग करने लगी। वह लगातार उसे रुपए जमा कर देने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि कल्पना पहले से शादीशुदा है। उसने लखनऊ के व्यक्ति से शादी कर रखी है। उससे कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब उन्होंने व्यक्ति से मुलाकात की तो उन्होंने दस्तावेज देने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल