फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थीं मां-बेटी, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मासूम की मौत

Sat, 27 May 2023 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुरैना से मां के साथ मासूम आई बच्ची रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी, तभी वहां से गुजरी कार ने उसे  रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने चालक को किया गिरफ्तार।
 
विज्ञापन
आगरा फोर्ट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फोर्ट स्टेशन पर कार ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार लेकर चालक भाग निकला। ये कार रेलवे से अनुबंधित थी। घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को जीआरपी ने बिजलीघर चौराहे से आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


मुरैना जिले के थाना बमौर निवासी हिना पत्नी कल्याण सिंह बृहस्पतिवार को अपनी दो साल की बच्ची के साथ आगरा फोर्ट स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच मासूम स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चली गई। बच्ची सर्कुलेटिंग एरिया में घूम रही थी, तभी रेलवे के कार्यों में इस्तेमाल की जाने वाली सफेद रंग की कार ने बच्ची को चपेट में लिया।

हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मां हिना बेटी को सर्कुलेटिंग एरिया में खोजने पहुंची तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। यह देखकर वह बदहवास हो गई। आसपास के यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी की महिला कर्मचारियों ने मां को संभाला। जीआरपी ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बाघाई बॉर्डर पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली; नौ गिरफ्तार

बिजलीघर से पकड़ा आरोपी

इंस्पेक्टर जीआरपी आगरा फोर्ट यादराम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। कुछ लोगों ने हादसे के बारे में जानकारी दी थी। जीआरपी ने शुक्रवार को बिजलीघर चौराहे से चालक नगला टेकचंद, निवासी देवरी रोड को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें