फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू; होमगार्ड का बेटा भी आरोपी

Sun, 17 Sep 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि नोएडा के होटल में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में होमगार्ड का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज  कर लिया है। 
 
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में होमगार्ड का लड़का भी शामिल है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त को किसी काम से खंदौली के पड़ाव चौराहा पर गई थी। चौराहे पर गांव का ही होमगार्ड का लड़का हाकिम, आतिम और पड़ोसी गांव का अनिल मिल गया। आरोप है कि हाकिम ने युवती से कहा की उसके पिता हादसे मे घायल हो गए हैं। वह टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर तीनों वहां से चल दिए। रास्ते मे आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।

ये भी पढ़ें -  होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस

विज्ञापन

नोएडा के होटल में ले गए थे आरोपी 
आरोप है कि आरोपी युवती को नोएडा एक होटल में लेकर गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 अगस्त को युवती किसी तरह उनको चकमा देकर होटल से भाग कर अपने घर आई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थाने पर जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने घटना की बावत अधिकारियों से शिकायत की। इस पर शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली
विज्ञापन

दर्ज किया गया मुकदमा
थाना प्रभारी खंदौली नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  Gynae Workshop: देर से शादी करने के नुकसान, 29 की उम्र में बच्चा होने से बढ़ रही परेशानी; ये कहते हैं चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें