हारे नहीं डटे रहे
तेंदुए ने किसान के सिर पर झपट्टा मारा, लेकिन उसके पंजे की पकड़ से वे निकल गए, इससे उनके सिर में चोट लग गई। फिर से तेंदुए ने उनकी कमर और हाथ पर झपट्टा मारा, तो किसान भी तेंदुए को दूर फेंकने और भगाने के प्रयास में लगे रहे।
ये भी पढ़ें - होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस
ग्रामीणों को देख भागा तेंदुआ
उधर किसान को तेंदुए से अकेले भिड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से तेंदुए का सामना किया तो वो वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल किसान को परिवार के लोग सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने किसान से तेंदुए के बारे में जानकारी ली।