उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवती प्रेमी के लिए चोर बन गई। उसने दादी को नींद की गोली खिलाकर सुला दिया। अलमारी से डेबिट कार्ड चोरी कर 93 हजार ट्रांसफर कर दिए। जेवरात और एफडी भी चोरी कर ली। बैंक जाने पर दादी को पता चल गया। उन्होंने चोरी का आरोप लगाते हुए पोती के खिलाफ शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
भाई के साथ रहती है महिला
घटना लोहामंडी थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अपने भाई के साथ रहती है। घर में भतीजे की बेटी कुछ दिन के लिए रहने आई हुई थी। चार जनवरी को वो एक युवक के साथ चली गई थी। 14 दिन बाद वापस आई थी। तब बदनामी की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की। पोती को समझा दिया। वह माफी मांगने लगी। इस पर उसे घर में रहने की अनुमति दे दी।