फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ गवाही देने से मना करने पर मां-बाप ने किया ऐसा सलूक

Tue, 27 Nov 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एक युवक के खिलाफ गवाही देने से मना करने पर बेटी को मां-बाप ने गर्म चिपटे से जला दिया। पीड़ित युवती ने थाना सिरसागंज में अपने मां- बाप पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं मां-बाप का कहना है कि युवती उन पर दबाव बनाने के लिए ये सब कर रही है। 
विज्ञापन

 
सिरसागंज के मियां बाजार निवासी युवती ने अपने माता और पिता पर आरोप लगाया कि उसके पिता ने प्रवेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उसके माता-पिता चाहते हैं कि वो झूठी गवाही दे। इसको लेकर रविवार की रात में उसके माता-पिता ने उसको गर्म चिमटों से जलाया है। 

जली हुई अवस्था में थाने में पहुंची युवती के बयान सीओ संजय रेडडी और थानाध्यक्ष ने लिए हैं। उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि बेटी उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए ये सब कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के परिजनों ने प्रवेंद्र नाम युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केस कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में परिवार के लोग युवक के खिलाफ युवती से गवाही दिलाने चाहते हैं लेकिन युवती गवाही देने से इंकार कर रही है। फिलहाल युवती को उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें