फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में पेड़ पर बेल्ट के फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 14 May 2022 09:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में उस समय सनसनी फैल गई, जब नीम के पेड़ पर एक किशोरी का शव लटका मिला। शिनाख्त के बाद पता चला कि मृतका शिकोहाबाद की रहने वाली है। शुक्रवार को घर से पास के ही गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने की कहकर निकली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में शनिवार सुबह शिकोहाबाद की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। वह शुक्रवार को घर से पास के गांव डिवाइची में कोरोना की वैक्सीन लगवाने की कहकर निकली थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


टूंडला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर के ग्रामीण शनिवार सुबह छह बजे खेतों की तरफ निकले तो उन्हें गांव के मोहनलाल के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैग से मिली किताबों व मोबाइल नंबर से शव की पहचान मुस्कान लोधी (13) निवासी गांव मोहिनीपुर, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई। 

शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी छात्रा 

पिता सतीश चन्द्र ने बताया कि चार बेटियों में मुस्कान सबसे बड़ी थी और गांव के ही चिरौंजी छदामीलाल इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। गत शुक्रवार सुबह आठ बजे करीब वह घर से गांव डिवाइची अपनी सहेली तुलसी के घर कोरोना की वैक्सीन लगवाने की कहकर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। रात में तलाश के बाद शनिवार सुबह उन्होंने पुत्री की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

Trending Videos

‘बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या की गई है’

मृतका मुस्कान के पिता ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। रंजिशन उसकी बेटी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। उनकी बेटी इतनी दूर साइकिल वहां नहीं पहुंच सकती। खुद की बेल्ट से कोई आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने थाना शिकोहाबाद में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।

पिता सतीश चन्द्र ने बताया कि वह हमेशा लड़कों की तरह ही रहती थी। अधिकांश लोग उसे लड़का ही समझते थे। सुबह उसका गढ़ी जाफर के बाहर पेड़ पर लटका शव मिला तो पुलिस भी भ्रमित हो गई। पुलिस ने उसके शव को किशोर मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शव की पहचान होने के बाद उसके किशोरी होने की जानकारी हो सकी।

पेड़ के पास ही मिली साइकिल और बैग

गढ़ी जाफर में घटना स्थल के पास ही पुलिस को मृतका की साइकिल व बैग पड़ा मिला था। बैग में कुछ किताबें थी। किताबों पर मुस्कान नाम लिखा था। बैग से एक चांदी की अंगूठी भी पुलिस को मिली है। शिकोहाबाद से मुस्कान साइकिल द्वारा गढ़ी जाफर तक कैसे पहुंची, उसके साथ क्या हुआ। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुद की बेल्ट से लटका था मुस्कान का शव

अक्सर सुसाइड में लोग रस्सी, चुनरी, साड़ी आदि का प्रयोग करते हैं। मगर इस घटना में छात्रा का शव उसकी बेल्ट पर ही लटका हुआ था। जानकारों का कहना है कि बेल्ट को गले में लटकाकर कोई पेड़ से नहीं लटक सकता। वह भी एक लड़की द्वारा बेल्ट के सहारे आत्महत्या करना गले से नहीं उतर रहा है। लोग चर्चा करते सुने गए कि बेल्ट से गला घोंटने के बाद छात्रा को उसी बेल्ट से लटकाया गया है और उसकी साइकिल व बैग को वहीं छोड़ दिया गया। 

टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शव को किशोर समझकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में पहचान छात्रा के रूप में हुई। छात्रा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। उसके साथ क्या घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें