तमंचे लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दो युवकों को कालिंदी विहार में तमंचों के साथ गिरफ्तार किया, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया 80 फुटा मार्ग पेठा नगरी के मोड़ पर दो युवकों के तमंचा लेकर घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ा गया। दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अपने नाम तनिष्क सिंह निवासी शिवा रेजीडेंसी और विकास सागर उर्फ भिक्का निवासी प्रकाशपुरम बताए। तनिष्क पर तीन और विकास पर चार मुकदमे दर्ज हैं।