फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक पर जिसने दी लिफ्ट, उसी को दिल दे बैठी युवती, महज एक घंटे में हुआ ऐसा प्यार...अब पति मानने लगी

Mon, 27 May 2024 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

प्यार किससे, कब और कहां हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा में, जहां बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवक को युवती दिल दे बैठी। इतना ही नहीं वो उसे अपना पति मान चुकी है। युवक इस कदर जाल में फंस गया कि मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों के बीच आखिर चक्कर क्या है, इसे लेकर परिवार परार्श केन्द्र के काउंसलर भी हैरान हैं। 
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मामला पुलिस से होते हुए परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। युवती जहां युवक को अपना पति बता रही है, वहीं युवक का कहना है कि वो उसे जानता तक नहीं है। दोनों को परिवार परार्श केन्द्र के काउंसलर ने काफी देर तक सुना, लेकिन समझ ये नहीं आया कि आखिर पूरा चक्कर है क्या?
विज्ञापन


 

युवक ने बताया कि साईं की तकिया से युवती को उसने बाइक पर लिफ्ट दी थी, जिसके बाद ये आफत उसके गले पड़ी हुई है। युवक ने बताया कि युवतीको कलक्ट्रेट तिराहे तक छोड़ा था। इस दौरान युवती उससे बात करते हुई आई। युवती ने बताया कि वो अपने पति से अलग रहती है। इस दौरान बातों ही बातों में युवती ने उसके ऑफिस का पता भी पूछ लिया। इसके बाद वो उसके ऑफिस और घर के चक्कर लगाने लगी। उसने कई बार मना भी किया, लेकिन वो मानी ही नहीं। 


 
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने प्रेम संबंध होने का आरोप लगा कर पुलिस से शिकायत कर दी। तत्कालीन महिला थाना प्रभारी ने जांच की तो युवक द्वारा फोन और इंटरनेट किसी भी माध्यम से बात करने की कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामला रफादफा हो गया। अब उसने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। वो युवक के अपना प्रेमी नहीं, बल्कि पती बता रही है। ये पूरा मामला जानकार काउंसलर भी हैरान हैं।  काउंसलर ने युवती से साक्ष्य के साथ अगली तिथि पर आने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें