फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर ही नहीं वृद्धा की आबरू भी लूट ली: बाइक सवार ने पहले दी लिफ्ट, फिर सूनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 27 May 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृद्ध महिला को अंजान युवक से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर सूनसान स्थान पर ले गया। पहले उसने तमंचा दिखाकर उसके जेवर लूटे, फिर उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
वृद्ध महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन क्षेत्र में रविवार दोपहर लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म व लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप एक बाइक सवार पर लगा है। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

दरअसल, पीड़ित महिला की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में शनिवार को हुआ था। यहां से लौटकर 65 साल की महिला रविवार को अपने घर जा रही थी। क्षेत्र के चौराहे पर खड़ी महिला पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक रुकने पर महिला बैठ गई। इस दौरान बाइक सवार उसे सुनसान स्थान पर ले गया। यहां बाइक रोककर महिला को धमकाते हुए पैरों के पायजेब, कान के कुंडल, नाक की लौंग उतरा ली।
विज्ञापन

उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि वृद्ध महिला वारदात वाले स्थान को पहचान नहीं पा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया गया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी की जल्द पहचान कर ली जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें