फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में युवती से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया था आगरा, दो आरोपी हिरासत में

Thu, 23 Dec 2021 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

पीड़ित युवती टूंडला की रहने वाली है। आगरा के युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर उसे मिलने के लिए आगरा बुलाया और घुमाने के बहाने ले जाकर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर टूंडला की रहने वाली युवती से एत्मादपुर के दो युवकों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती को जबर्दस्ती बीयर भी पिलाई। विरोध पर पिटाई की। दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। तीन दिन वो दहशत में रही। बुधवार शाम को थाना सिकंदरा पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एत्मादपुर निवासी कृष्णा उर्फ छोटू से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दस दिसंबर को फोन पर बात के दौरान कृष्णा ने उससे मिलने के लिए कहा। इस पर 19 दिसंबर को दोपहर एक बजे वह वाटर वर्क्स पर आई। कृष्णा कार (थार गाड़ी) से आ गया। उसके साथ दोस्त हेमंत भी था।
जबरन पिलाई बीयर
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे कार से सिकंदरा की तरफ ले गए। रास्ते में दोनों बीयर लेकर पीने लगे। उसे भी जबरन बीयर पिलाई और विरोध पर उसका सिर गाड़ी में मार दिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। उसे दोपहर ढाई बजे वाटर वर्क्स पर छोड़ दिया। उसे धमकी दी कि अगर, किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे। दहशत की वजह से वह घर चली गई।
विज्ञापन

युवती का कराया मेडिकल परीक्षण

सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्णा और हेमंत कुमार को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। युवती का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। युवकों की कार बरामदगी का प्रयास चल रहा है। 

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल
पुलिस ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। युवती ने बताया है कि वह वाटर वर्क्स पर बैठी थी। इसके बाद युवकों के साथ सिकंदरा की तरफ रुनकता तक गाड़ी में गई थी। यू टर्न लेकर युवक उसे वापस लाए। वापस उसे वाटर वर्क्स पर ही छोड़ा गया। हाईवे के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। काल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें