फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से पहले युवती कर बैठी ये बड़ी गलती, समझ न सकी होने वाले पति के इरादे...अब रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Thu, 03 Oct 2024 07:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवती ने शादी से पहले होने वाले पति से नजदीकियां बढ़ा लीं। चार साल तक उसका यौन शोषण किया गया। अब लड़के ने शादी से मना कर दिया है। 
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शादी तय होने के बाद आरोपी चार साल तक झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। नौकरी लगने के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए गए। अब युवक व परिजन शादी करने से मना कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि चार वर्ष पूर्व वह चचेरी बहन के यहां शादी समारोह में कुरावली गई थी। शादी में ही जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक परिवार ने उन्हें पसंद किया और अपने बेटे की शादी करने की बात कही। परिजन राजी हो गए और युवक के साथ शादी की बात तय हो गई। इसके बाद युवक का उनके घर पर आना जाना हो गया।

शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान ससुराल पक्ष के लोग आए और कहा कि युवक की नौकरी लग रही है। यह बात कह कर दो लाख रुपये भी ले गए। अब युवक व उसके परिजन ने शादी करने से मना कर दिया है। आरोपी ने उसके साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें