मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती चीखते हुए कार से कूद गई। वहां तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और कार में बैठे दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती ने सुनाई आपबीती
चौकी पर पहुंची युवती से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसका नाम सुमन है। वह बठिंडा पंजाब में रह रही है। उसके मामा उसे मारना चाहते हैं। बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार वाले खिलाफ हैं। कुछ दिन पहले उसे किशनी क्षेत्र के गांव रहूपुरा ननिहाल भेज दिया गया। आज वह मैनपुरी में अपनी बहन के घर से आ रही थी। उसने सुना कि मामा व अन्य उसे घर ले जाकर मारने की योजना बना रहे थे। मौका मिलते ही वह चीखते हुए कार से कूद गई।
शादी के लिए नहीं है तैयार युवती
वहीं पकड़े गए दाेनों युवकों ने अपने नाम विपिन और रूपलाल बताया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि शादी को लेकर युवती तैयार नहीं है। परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।