मथुरा में कोसीकलां के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने और नहाते वक्त मोबाइल से क्लीपिंग बनाने का आरोप लगाया है।
मामले को पहले तो पुलिस ने यूं ही निपटा दिया। 8 दिसंबर को कोर्ट के आदेश के बाद महिला की ओर से उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोसीकलां के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने अपर जिला जज न्यायालय के आदेश पर 8 दिसंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पिछले महीने की 3 नवंबर को उसकी 13 वर्षीय बेटी बाथरूम में नहा रही थी।