फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों को लेकर जा रही मैजिक में दौड़ा करंट, युवती की मौत, 5 झुलसे

Fri, 08 Dec 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में राया के गांव मल्है में शुक्रवार को टाटा मैजिक पर सवार होकर राया जा रहा सपेरों का परिवार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से बेटी की मौत हो गई। मां और दो बेटों समेत पांच लोग झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

  
राजस्थान के नागौर से सपेरों के परिवार के 50 लोगों की एक टोली डेरा डालने के लिए राया जा रही थी। सभी लोग तीन मैजिक लोडर में सवार थे। नीचे सामान भरा हुआ था, उसके ऊपर सभी लोग बैठे थे। 

जब यह लोग राया के गांव मल्है के पास पहुंचे तो सड़क के ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन इन लोगों को छू गई। जिससे बनवारी नाथ सपेरा की पत्नी कमलो देवी (42), बेटी फूलो देवी (22), बेटा रामनाथ (15), बेटा विनोद और रिश्तेदार काउड़ी (23) पुत्र मीठानाथ झुलस गए। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मचते ही पीछे चल रहे दो अन्य मैजिक सवार और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक मैजिक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन

हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची राया पुलिस के सहयोग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने बेटी फूलो देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मां और दो बेटों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लिया है। 

राया कोतवाली प्रभारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि झुलसे लोग सपेरा जाति के हैं। तहरीर आने पर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। हादसे में पिता बनवारी नाथ सपेरे का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पत्नी और दो बेटे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें