फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS-PCS बनने जा रहे छात्रों को सरकारी हॉस्टल में खिलाई जा रही कीड़े वाली दाल

Fri, 08 Dec 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
खाने में कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदारी स्थित डा. भीमराव अंबेडकर आईएएस/ पीसीएस कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों को परोसी गए खाने में कीड़ा निकल आया। इससे नाराज छात्रों ने कें द्र पर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे केंद्र के प्रभारी अधीक्षक ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। उप-निदेशक समाज कल्याण विभाग ने कंपनी का टेंडर निरस्त करने की बात कही है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों को नि:शुल्क सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कराने को डा. भीमराव अंबेडकर आईएएस/ पीसीएस कोचिंग सेंटर संचालित है। इसमें सेंटर पर छात्रावास की सुविधा भी है। इसके मैस का टेंडर मैसर्स इंफ्राटेक कंपनी के पास है।

शुक्रवार को छात्र दिन की क्लास खत्म करने के बाद दोपहर का भोजन करने आए थे। उनके लिए दाल, रोटी, चावल आदि बनाए गए थे। छात्र बृजेश कुमार को परोसी गई दाल में मरा हुआ कीड़ा निकला। उसने अन्य छात्रों को दाल में पड़ा हुआ कीड़ा दिखाया तो वह भड़क गए। 

उन्होंने खाने की गुणवत्ता को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कें द्र पर तैनात प्रभारी अधीक्षक लायक सिंह पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाकर शांत कराया। पूरी दाल फेंक कर दोबारा से छात्रों के लिए दाल बनवाई।
विज्ञापन

घटना काफी गंभीर

इधर, शाम को उप-निदेशक समाज कल्याण अजयवीर सिंह भी केंद्र पर आए। उन्होंने भंडारण में रखी सामग्री की गुणवत्ता चेक की। अधीक्षक और छात्रों से पूरे मामले की जानकारी ली।

उप-निदेशक समाज कल्याण अजयवीर सिंह ने कहा कि यह घटना काफी गंभीर है। मैस का संचालन कर रही कंपनी का ठेका निरस्त करके जल्द किसी और को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। केंद्र अधीक्षक ने इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी खाने की गुणवत्ता जांचने को एफएसडीए की टीम क्यों नहीं बुलाई इसके लिए उन्हें तलब किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें