फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर मिला युवती का अधजला शव, शरीर पर दर्जनों गहरे जख्म, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Tue, 03 May 2022 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसक शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। क्षत-विक्षत शव को खेत में देख लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में यूपी-राजस्थान बॉर्डर के कौंथरा-सांवई गांव के बीच जंगल में एक युवती का अधजला शव मिला है। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के दर्जनों निशान थे। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई। प्रथम दृष्टा आशंका है कि युवती की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। राजस्थान पुलिस ने शव कब्जे में कर डीग मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती सलेटी रंग की सलवार, पाजामी पहने हुए थी। एक सैंडिल उसके नजदीक पड़ा था। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। राजस्थान पुलिस ने यूपी सीमा से जुड़े आगरा, मथुरा जनपद की पुलिस को युवती के शव की शिनाख्त के लिए फोटो ग्राफ भेजे हैं। 

विज्ञापन


यूपी-राजस्थान बॉर्डर के कौंथरा-सांवई के समीप ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में मंगवार की सुबह एक खेत में 25 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षित अधजला शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भरतपुर जिले के डीग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश पुलिस को दिए। युवती का मुंह, हाथ, पैर अधजले थे, पेट पर जख्मों के गहरे निशान बने थे। शव को देख प्रतीत हो रहा था कि किसी ने युवती के साथ बर्बरता कर उसकी हत्या की है। राजस्थान पुलिस फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। क्राइम एक्सपर्ट फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन एकत्र किए हैं। युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस इसकी तह तक जाएगी। 

नहीं हो सकी शिनाख्त 

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सदर डीग गनपत लाल ने बताया कि कौंथरा-सावई गांव के मध्य ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के समीप खेत में एक युवती का अधजला क्षत-विक्षत शव मिला है। सीओ डीग के निर्देशन में फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें