फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर मिट्टी लेने गईं किशोरियों के साथ हुआ हादसा, मच गई चीखपुकार

Sun, 30 Dec 2018 08:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में घर के लिए पीला मिट्टी लेने गईं चार किशोरियां ढाय गिरने से उसके नीचे दब गईं। इनमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी रीना (15) पुत्री शैतान सिंह गांव की ही रजनी पुत्री नत्थू सिंह, राधा और नीरज पुत्री गीतम सिंह के साथ घर के लिए पीला मिट्टी लेने गांव रसीदपुर माफी रेलवे क्रासिंग के पास गई थीं। 

क्रासिंग के पास गड्ढे में अंदर घुसकर किशोरियां मिट्टी काट रही थीं। उसी समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई और उसके नीचे किशोरियां दब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मिट्टी हटाते हुए ढाय में दबी हुई चारों किशोरियों को बाहर निकाला। जहां से रीना को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। 

बाकी तीन किशोरियां को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनको मामूली चोट आई है। वहीं मिट्टी की ढाय में दबकर हुई किशोरी की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें