स्नातक पास कर चुकी थी शिवानी
गांव बिरूनी निवासी अरुण किसान हैं। शिवानी स्नातक पास कर चुकी थी। परिजन ने बताया कि उसने प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के लिए अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा का परिणाम आया। शुक्रवार करीब 11:30 बजे शिवानी ने रिजल्ट देखा। उसमें उसका नंबर नहीं था।
ये भी पढ़ें - UP: कोर्ट मैरिज करने आए युवक-युवती, परिजनों को देख भाग गया प्रेमी...घरवालों से भिड़ गई प्रेमिका; हुआ ये फैसला
दो अंक रह गए कम
जनरल श्रेणी में उसके दो अंक कम आए थे। परिणाम देखने के बाद शिवानी तनाव में आ गई। वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। एक घंटे तक वो कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन को चिंता हुई। उसे कमरे में देखने गए तो वो फंदे पर लटकी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द...तो छलक उठे आंसू