फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत

Fri, 22 Nov 2024 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी किशोरी की मौत हो गई। वह हाइटेंशन लाइन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा था।
विज्ञापन

गांव आलमपुर निवासी नीलम (13) पुत्री सुधीर बुधवार की सुबह छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। कपड़े सुखाने के दौरान वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस दौरान किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले जाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें